कुरुद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी शनिवार को कुरुद दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाकर प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सन्देश को लेकर कुरुद में सीधा संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वैचारिक मार्गदर्शकों और वरिष्ठजनों के निवास स्थान पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने जनसंघ एवं स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार कृपाराम यादव, साहू समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्यारे साहू और जनसंघ परिवार से जुड़े वरिष्ठ नागरिक राजकुमार बजाज के निवास पहुंचकर मुलाकात की।
जनसम्पर्क अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष सिंधु बैस, भाजपा जनसम्पर्क अभियान प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, भाजपा मंडल महामंत्री प्रभात बैस और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर उपस्थित थे।








