कुरूद। ग्राम नारी के अमित कुमार सोनकर का चयन इंडियन आर्मी में हुआ है, जिससे पूरे गांव और क्षेत्र में गर्व व उत्साह का माहौल है।
अमित स्वर्गीय पंचूराम सोनकर के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी माता के कंधों पर आ गई, जो सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे अमित ने निरंतर मेहनत के बल पर भारतीय सेना में स्थान हासिल किया। अमित के चयन पर ग्राम नारी में भव्य जुलूस निकालकर उनका स्वागत और सम्मान किया गया।








