Dhamtari : अंतिम मेरिट सूची जारी

धमतरी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए बीते दिनों चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम घोषित उपरांत इस पर दावा-आपत्ति भी मंगाए गए थे। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि निर्धारित तिथि तक किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति कार्यालय में प्राप्त नहीं होने के कारण घोषित परीक्षा परिणाम के आधार पर जिला स्तर पर अंतिम मेरिट सूची जारी किया गया है। जिसका अवलोकन कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग के सूचना पटल पर किया जा सकता है। साथ ही जिला कार्यालय धमतरी की वेबसाईट dhamtari.gov.in  पर भी सूची का अवलोकन किया जा सकता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment