डीईओ मधुलता तिवारी ने किया शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों का अचानक निरीक्षण

धमतरी। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मधुलता तिवारी ने अपनी टीम के साथ विभिन्न शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला भोयना में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थी 25 तक का पहाड़ा नहीं सुना सके। इसके अलावा बच्चे सामान्य अंग्रेजी संवाद और संस्कृत वंदना सुनाने में भी असफल रहे। शिक्षा के इस बेहद कमजोर स्तर को देखकर डीईओ ने भारी नाराजगी जताई और संबंधित शिक्षक को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

दूसरी तरफ नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं और 12वीं के होनहार विद्यार्थियों को मेरिट सूची में स्थान दिलाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। इन छात्रों के उत्तर लेखन कौशल में सुधार लाने के लिए अलग से तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कुकरेल में पिछले साल के कमजोर नतीजों को देखते हुए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने और हर हफ्ते मूल्यांकन परीक्षा आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment