छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वे बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने के चक्कर में किरण देव के ड्राइवर ने भी वाहन को मोड़ा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment