कुरूद। कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली गंगरेल बांध से सिंचाई के लिए मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री से पानी छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि इस वर्ष देरी से वर्षा होने के कारण धान बुवाई एवं रोपाई नहीं हो पाया अचानक अधिक वर्षा होने के कारण जो किसान धान बुवाई किए थे उसका भी भारी नुकसान उठाना पड़ा और अब खेत पूरी तरह सूख गया है, इस कारण से किसान धान की बुवाई एवं रोपाई प्रभावित हो रही है ।
धमतरी जिला के किसान बहुत परेशान है, क्योंकि धान की खेती कर किसान अपना घर परिवार का भरण पोषण कर जीविका चलाते हैं, किसान की आई का एकमात्र साधन धान की खेती है, अगर धान की खेती प्रभावित होती है तो किसान ही नहीं पूरे किसान परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो जाएगी और आर्थिक तंगी का किसानों को शिकार होना पड़ेगा ।
धान की रोपाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है क्योंकि गंगरेल बांध माडमसिल्ली बांध दुधावा बांध पूरी तरह भर चुका है, इसलिए लेख राम साहू ने गंगरेल बांध से किसानों के सुविधा के लिए गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जल संसाधन मंत्री से मांग की, ताकि किसान धान की रोपाई एवं बुवाई कर सके और अच्छा उत्पादन ले सके पानी की कमी से धान की उत्पादन में भारी गिरावट होती है एवं साथ ही बीमारी का भी प्रभाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ सरकार गंगरेल बांध से पानी छोड़े और किसानों को राहत की सांस लेने दे।










