धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता। प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का अनुसरण करते हुए सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री बिथिका विश्वास, सभापति कौशिल्या सोनकर, जिला महामंत्री कविता यादव, जिला मंत्री पवित्रा देवान, जिला उपाध्यक्ष रूखमणी सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष संगीता जगताप, जिला मीडिया प्रभारी डॉली सोनी, मंडल महामंत्री रिंकी जाधव, नीलू रजक सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा की बहनों ने जवानों को रक्षा-सूत्र बांधते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुरक्षित सेवा की कामना की। इस अवसर पर कहा गया कि हमारे वीर जवान देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यह रक्षा-सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की बहनों का विश्वास, स्नेह, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ।










