Dhamtari: माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन हेतु मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव जारी

धमतरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं माय भारत, नई दिल्ली के निर्देशानुसार देशभर में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने के उद्देश्य से 1 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक विशेष मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव संचालित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार युवाओं का पंजीयन कराया जा रहा है।

जिला युवा अधिकारी श्रुति डोंगरे ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार धमतरी जिले में लगभग 35,000 युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन किया जाना है। अब तक जिले के 18,000 युवाओं का सफलतापूर्वक पंजीयन किया जा चुका है, जबकि शेष 17,000 युवाओं का पंजीयन अभियान की अवधि में पूरा किया जाना है।

उन्होंने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना पंजीयन अवश्य कराएं। साथ ही जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), युवा मंडलों एवं अन्य युवा संगठनों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने संस्थान से जुड़े अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

इच्छुक युवा माय भारत की आधिकारिक वेबसाइट https://mybharat.gov.in पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के समय रेफरल कोड 3HZDE3B9 अथवा 9SARV0SN का उपयोग करें।

अभियान से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीयन में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला युवा अधिकारी, माय भारत, धमतरी से मोबाइल नंबर 84591 72275 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment