Dhamtari: 437 पदों पर भर्ती के लिए 10 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा 437 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 10 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय, कम्पोजिट बिल्डिंग (कलेक्टर ऑफिस के पास), धमतरी में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव, सेल्स ऑफिसर, बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, डिप्टी एडवाइजर, सुरक्षा गार्ड, ओटी टेक्निशियन, टीम लीडर, नर्सिंग स्टाफ, ट्रेनिंग ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और काउंसलर जैसे विविध पदों पर भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट, अन्य विषयों में स्नातक, नर्सिंग तथा ओटी टेक्निशियन उत्तीर्ण रखी गई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार रोजगार मेला में शामिल होकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों तथा उनकी छायाप्रतियों के साथ स्थल पर उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार में भाग लें।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment