धमतरी। धमतरी पुलिस कप्तान ने प्रशासनिक कारणों और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस कप्तान ने जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर के करीब 46 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है।










