विश्व आदिवासी दिवस पर सरायपाली और भंवरपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधायक चातुरी नंद

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरायपाली में आयोजित भव्य रैली में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद शामिल हुईं। वहीं भंवरपुर में भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक चातुरी नंद ने सहभागिता की और आदिवासी समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

भंवरपुर में आकर्षक पारम्परिक वेशभूषा पहनकर आदिवासी समाज के युवाओं ने रैली में भाग लिया जिसमें हर किसी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बसना के पूर्व विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह भी शामिल हुए ।

इस अवसर पर विधायक चातुरी नंद ने कहा कि आदिवासी समाज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं, रीति-रिवाज और प्रकृति के साथ उनका गहरा जुड़ाव सदियों से हमारी सामाजिक पहचान को समृद्ध करता आया है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया है। आदिवासी समाज के योगदान और संघर्ष को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की अस्मिता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव उनके साथ खड़ी हैं।

विधायक चातुरी नंद ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ उनके विकास एवं सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, उनकी संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

सरायपाली एवं भंवरपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घसिया सिदार, कमल नेताम, गणेश सिदार, गंगा राम सिदार, रेवतीरमण सिदार, राजेश सिदार, विद्या चरण सिदार, जयराम कश्यप, श्रवण पटेल, विक्की वैष्णव, सत्या भोई, श्यामचरण सिदार, विजय नेताम, जगदीश सिदार, सुरेश भाई, बंधुधर, चंद्रमणि भोई, अर्जुन कुजूर, संतोष बरिहा, सुबहन बरिहा, जगमोहन नेताम, चमरु सिदार, भगतराम सिदार, अजय जगत सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment