धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर गांव में विरोध

धमतरी…. धमतरी में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई. जिले के रांवा कुर्रा गांव में 80 वर्षीय सोनबती यादव की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर गांव में विरोध शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि सोनबती यादव ने एक वर्ष पहले ईसाई धर्म अपना लिया था, जिसके बाद उनकी मौत के पश्चात अंतिम संस्कार किस रीति-रिवाज से किया जाए, इसे लेकर विवाद खड़ा हुआ।

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे. कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने महिला के अंतिम संस्कार को लेकर आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गरमा गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद भखारा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ ही दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया. काफी देर तक चली समझाइश के बाद विवाद को शांत कराया गया.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment