दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायपुर…. दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आवेदन के साथ छात्रवृत्ति से संबंधित अन्य आवश्यक प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। योजना अंतर्गत चयनित पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी।

प्राप्त आवेदनों का सत्यापन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में संबंधित विद्यालय अथवा शिक्षण संस्था द्वारा 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदनों की जांच एवं सत्यापन किया जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण में जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। दोनों स्तरों पर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पात्र पाए गए विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment