जनपद स्तर पर 12 एवं 13 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

बलौदाबाजार,…कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के रूप में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायत मुख्यालयों में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार एस. आई.एस. इंडिया कम्पनी लिमिटेड  जशपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा जनपद स्तर पर प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। उक्त काउंसलिंग कैम्प 12 अगस्त को जनपद पंचायत भाटापारा एवं 13 अगस्त को जनपद पंचायत बलौदाबाजार में प्रातः 10 से 4 बजे तक  प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कैम्प में चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षाकर्मी के रूप में नियुक्त कर 15  से 25 हजार रूपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment