तिहरे हत्याकांड: पांच आरोपियों को आजीवन कारावास

धमतरी। तिहरे हत्याकांड में न्यायालय ने एक वर्ष के अंदर  कड़ा फैसला दिया है। न्यायालय ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है।

मुख्य आरोपी गोपी दीवान को आजीवन कारावास
न्यायालय द्वारा मुख्य आरोपी गोपी दीवान को विभिन्न गंभीर धाराओं में दोषसिद्ध किया गया है।
.न्यायालय द्वारा धारा 103 सहपठित धारा 190 भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत आजीवन कारावास एवं 1,000/- अर्थदंड से दंडित किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य धाराओं में भी पृथक-पृथक कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित सजाएं साथ-साथ चलेंगी तथा अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

दोषसिद्ध वयस्क आरोपी
*(01)* गोपी दीवान पिता प्यारी दीवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी – मुख्य आरोपी।
*(02)* कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन लाल नेताम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी।
*(03)* रणवीर कुमार साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम ईर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी।
*(04)* कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमापारा, धमतरी।
*(05)* गौतम दीवान पिता लक्ष्मण दीवान, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।
तीनों विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

उत्कृष्ट विवेचना के लिए निरीक्षक चंद्रकांत साहू एवं टीम होंगे पुरस्कृत
इस गंभीर एवं संवेदनशील तिहरे हत्याकांड की विवेचना में त्वरित कार्यवाही, आरोपियों की गिरफ्तारी, साक्ष्यों के वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन तथा प्रकरण को न्यायालय में प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी निरीक्षक चंद्रकांत साहू को पुलिस अधीक्षक धमतरी  भावना पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक  भावना पांडेय ने कहा कि गंभीर एवं जघन्य अपराधों में त्वरित कार्यवाही के साथ-साथ मजबूत विवेचना और न्यायालय में दोषसिद्धि सुनिश्चित करना धमतरी पुलिस की प्राथमिकता है। इस प्रकरण में पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन की पैरवी के परिणामस्वरूप एक वर्ष के अंदर में ही दोषियों को कठोर सजा मिली है, जिससे पीड़ित परिवारों को न्याय मिला है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment