Dhamtari: नगरी में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। जुए के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार किया।  जुआरियों के पास से 12,500 रूपये नगद,  4 मोटरसाइकिल जब्त किया गया।

थाना नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी नगरनाला चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।  सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेलते हुए जुआरियों राजेश कुमार ध्रुव, भानु कुमार साहू, भागवत यादव, जयप्रकाश साहू को पकड़ा। जुआरियों से
नगदी 12,500 रुपये, 4  मोटरसाइकिल, 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment