धमतरी। जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर धमतरी पुलिस का प्रहार जारी है। सिहावा पुलिस ने 2 प्रकरणों में 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों से 6,730 नगद एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया।
थाना सिहावा पुलिस ने बुधवार को ग्राम सेमरा गौठान के अंदर स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे आरोपी छन्नू लाल साहू एवं वेद कुमार नेताम को दबिश देकर गिरफ्तार किया। जुआरियों से 530 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
दूसरे प्रकरण में सिहावा पुलिस ने ग्राम रतावा गौरा चौक, स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे 08 आरोपियों सोनसाय नेताम, जीतेन्द्र कुमार नेताम, सिवन नेताम, केशव नेताम, सोनऊ राम नेताम, गुलाब सिंह ठाकुर, महेश पल्ली एवं लीलेश्वर पवार – को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जुआरियों से 6,200 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। दोनों प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।







