मुसीबत में मददगार बनी धमतरी पुलिस- रास्ते में गिरे पेड़ को हटाकर प्रधान आरक्षक ने सुचारू कराया यातायात

धमतरी। रविवार को रात्रि लगभग 9:50 बजे सिहावा रोड पर भोयना-अछोटा के मध्य पेट्रोल पंप के पास बारिश के दौरान अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और यातायात बाधित हो गया।

इसी दौरान भोयना की ओर से आ रहे धमतरी पुलिस के पुलिस कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने स्थिति को देखते हुए तत्काल मौके पर रुककर स्वयं पेड़ को सड़क से हटाया तथा रास्ता साफ कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया।

प्रधान आरक्षक की इस त्वरित पहल से मार्ग पर आवागमन पुनः सामान्य हुआ तथा वाहन चालकों एवं राहगीरों को राहत मिली। धमतरी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में आम नागरिकों की सहायता के प्रति तत्परता का यह उदाहरण पुलिस की संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment