नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है।
बीएल संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है। साथ ही इस टीम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल को ही रखा गया है। वहीं भाजपा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग और केंद्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे को बनाया गया है। शिवप्रकाश और सौधन सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव बनाया गया है। राजेश मंगल को राष्ट्रीय सयुंक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
नीतिन नवीन की टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजंत जय पंडा, डी पुरनदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी, भारती प्रवीन पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराज, तारिक मंसूर, मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विपल्ब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।









