रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी। भाजपा की नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रूप कुमारी चौधरी के राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिलने से छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने महासमुंद सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार वे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की निर्वाचित सांसद हैं।









