कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाँटांगाँव स्थित रिंग रोड पर सोमवार को कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार और ट्रक दोनों तेज गति से चल रहे थे। इसी दौरान भाँटांगाँव के पास दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर के बाद सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और रिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail