रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा के मिनीमाता बांगो परियोजना अंतर्गत बांध में पुराने इरीगेशन स्लुस गेट अंतर्गत इमरजेंसी तथा सर्विस गेटों को ऑपरेटिंग सिस्टम सहित बदलकर नवीन गेटों का प्रतिस्थापन संबंधी कार्य तथा इन गेटों के संचालन हेतु गेन्ट्रीकेन स्थापना कार्य के लिए पांच करोड़ 18 लाख 64 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है।
चांपा एनीकट के कार्य के लिए 2.86 करोड़ रूपए की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के चांपा एनीकट के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम में प्रोजेक्शन कार्य एवं एनीकट में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 86 लाख 44 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है।
ठेलकाबांधा के कार्य के लिए 2.66 करोड़ रूपए की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-अभनपुर की ठेलकाबांधा का हेडवर्क एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 66 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 180 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
अमलीडीह स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2.58 करोड़ रूपए की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के विकासखण्ड-पाटन की कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 58 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।