धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के तीन मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। बेलरगांव तहसील के ग्राम घुटकेल निवासी बुद्धुराम मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनकी पत्नी बसंता बाई मरकाम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। इसी तरह रामपुर वार्ड धमतरी के मनोहर साहू की मृत्यू नहर नाली में डूबने की वजह से हो गई, इसके मद्देनजर उनकी पत्नी मालिती साहू को 4 लाख रूपये तथा मगरलोड के ग्राम लुगे निवासी उमेश कुमार साहू की जलने से मृत्यु होने पर उनके पिता किरीत राम साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।
मतदाता जागरूकता के लिए राज्यपाल रमेन डेका ने की अपील
Hamar Dhamtari
विभागीय परीक्षा स्थगित
Hamar Dhamtari
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को
Hamar Dhamtari
Dhamtari : मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ आरोपी गिरफ्तार
Hamar Dhamtari