शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 28 पौवा देशी शराब जब्त

SHARE:

धमतरी। अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को भखारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 28 पौवा देशी शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 2520 रुपये बताई जा रही है। साथ ही बिक्री रकम 450 रुपये भी जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार भखारा पुलिस को को मुखबिरसे सूचना मिली कि राज कुमार निषाद ग्राम कुर्रा अपने खोमचा दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर भखारा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर राजकुमार निषाद के पास से प्लास्टिक बोरी के अन्दर 28 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

Join us on:

Leave a Comment