सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

SHARE:

धमतरी। भाजपा मगरलोड मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पर सदस्यता अभियान के संयोजक महेंद्र पंडित ने अभियान को लेकर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को संपन्न करने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा।

उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर, 3 सितंबर को प्रदेश स्तर पर, 4 सितंबर को जिला स्तर पर और 5 सितंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ होना है। इसके लिए मंडल स्तर पर एक संती बनाई गई है। इसके अलावा शक्ति केंद्र स्तर पर समिति बनाई गई है। इसके बाद बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर समिति बनाना है।

इस अवसर पर राजेंद्र गोलछा, नरेश सिन्हा, विजय यदु, भवानी यादव, यवन साहू, चेतन साहू, हिरामन ध्रुव, नारायण ध्रुव, दुर्गा साहू, झमित सिन्हा, नरेश अग्रवाल, टीकम साहू और खिलेश साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें