प्लेसमेंट कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, समर्थन देने पहुंचे विक्रांत शर्मा

धमतरी। मुख्य मांगों को लेकर धमतरी नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल गांधी चौक में जारी है। हड़ताल स्थल में आज पूर्व एल्डरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत शर्मा, पीयूष पाण्डेय, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, जिला अध्यक्ष हिंदू सेना सुनील साहू पहुंचे।

इस अवसर पर विक्रांत शर्मा ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द सरकार को पूरा करना होगा। कोरोना काल में जहां सभी अपने घरों में थे, तब निगम के कर्मचारियों ने पूर्ण सेवा भाव से अपने सभी कार्यों को सुचारु रूप से किया था। ऐसे सेवाभावी सभी कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। धरना स्थल पर अविनाश मरोठे, फिरोज खान, रघुवीर सिंह ठाकुर, रामसिंग चौहान, संजय यादव, अनुज रूसिया, अभिषेक गौतम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Notifications