छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहे कोरोना मामले, रायपुर में 2 नए कोरोना मरीजों की पहचान

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। राजधानी रायपुर में तीन दिन बाद दो नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुरुष संक्रमित टाटीबंद क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि महिला प्रेम नगर, मोवा इलाके की निवासी है।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें