प्रशासन की सुनियोजित व्यवस्थाओं से जिले में निर्बाध धान खरीदी जारी

SHARE:

धमतरी…. प्रशासन द्वारा की गई सुनियोजित एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सतत रूप से जारी है। सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम यह है कि धमतरी जिला समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु 74 सहकारी समितियों के माध्यम से कुल 1,29,349 किसानों का 1,26,980.92 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। 15 नवम्बर 2025 से अब तक 81,245 किसानों से 39,63,622.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 939.87 करोड़ रुपये है। इसके अंतर्गत अब तक 78,588 किसानों को 902.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
दिनांक 06 जनवरी 2026 को धान खरीदी के लिए 3,416 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 15,441.11 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
कस्टम मिलिंग व्यवस्था के तहत अब तक 192 राइस मिलों का पंजीयन किया जा चुका है। इन मिलों द्वारा 9,17,712 मीट्रिक टन धान उठाव की अनुमति जारी कर 8,37,904 मीट्रिक टन धान के उठाव हेतु अनुबंध किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 1,24,048.40 मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले की सीमाओं पर सतत जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment