धमतरी। जिला साहू समाज धमतरी का नया गठन किया गया है। इसमें ग्राम संकरी निवासी दिनेश कुमार साहू को धमतरी जिला साहू समाज का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वर्तमान में दिनेश कुमार साहू छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रहकर शिक्षकों की सेवा ने सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दिनेश कुमार साहू संकुल समन्वयक संघ जिला धमतरी के कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं और सामाजिक गतिविधियों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।




