धमतरी। मेघा में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर पाइप फिटिंग का काम करते समय मिस्त्री हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, चुम्मन साहू गांव मेघा में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर पाइप फिटिंग का काम कर रहा था। दोपहर करीब 2 बजे वह लंबा पाइप लेकर छत पर चढ़ रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।



