धमतरी। जिले के सभी शासकीय विभागों एवं आम नागरिकों के लिए शासकीय राशि जमा करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पूर्व में यह राशि मैनुअल चालान के माध्यम से जमा की जाती थी, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत 01 अप्रैल 2026 से शासकीय राशि का भुगतान e-Challan मॉड्यूल के माध्यम से OTC (Over The Counter) द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच, धमतरी में किया जाएगा।
प्रशासन ने सभी संबंधितों से अपील की है कि वे नई प्रक्रिया के अनुसार ही राशि जमा करें, ताकि कार्य में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हो सके।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए आवेदक SBI मेन ब्रांच धमतरी एवं जिला कोषालय धमतरी से संपर्क कर सकते हैं।




