कुरूद में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा में आधुनिक फायर शो रहा आकर्षण का केंद्र

SHARE:

कुरूद। नगर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और प्रसादी वितरण का दौर चलता रहा, जिससे पूरा नगर अंजनी पुत्र की भक्ति में सराबोर नजर आया।​श्री संकट मोचन परिवार पंचमुखी हनुमान मंदिर पुराना बाजार चौक द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा शाम 6 बजे प्रारंभ हुई।

धुमाल की मधुर थाप और जयघोष के साथ यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक और विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। ​​इस वर्ष शोभायात्रा में आधुनिक फायर शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के कुर्मी पारा बजरंग चौक, पुराना बाजार, पचरीपारा, बस स्टैंड, विद्युत केन्द्र आदि स्थानों की बजरंग मंदिरों में विषेश पूजा अर्चना के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा और सुन्दर कांड का पाठ किया गया। ​

कुर्मी पारा बजरंग चौक प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ और सामूहिक हनुमान चालीसा का वाचन किया गया।​बस स्टैंड हनुमान मंदिर में विशेष भजन संध्या और व्याख्यान का आयोजन हुआ।देर रात तक मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं।​श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसादी और शरबत की व्यवस्था की गई थी।

कारगिल चौक में जय हनुमान सेवा समिति एवं पुराना बाजार चौक में पंचमुखी हनुमान सेवा समिति द्वारा प्रसादी वितरण किया गया। गाँधी चौक में सिन्हा परिवार द्वारा प्राण प्रतिष्ठा सहित विविध आयोजन किया गया।

हनुमान सेवा समिति से जुड़े मालक राम साहू, मनीष साहू, प्रकाश धीवर, यतिश चन्द्राकर, गोकुल साहू आदि ने बताया कि हर साल की तरह समिति द्वारा कारगिल चौक में प्रसादी वितरण किया गया।प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे ताकि शोभायात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

ग्राम पंचायत चर्रा में भी हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन किया गया है। संरक्षक कृपाराम यादव ने बताया कि चर्रा के पुरानी बस्ती डोलहापारा में वट वृक्ष के नीचे स्थापित हनुमान जी की पौराणिक पाषाण मूर्ति के पास ही नवनिर्मित मंदिर निर्माण कर संगमरमर की पंचमुखी पवन पुत्र, शंकर सुबम केसरीनंदन, विष्णु अंश, सूर्यदेव शिष्य की मुर्ति स्थापित किया गया है। जहाँ सुबह-शाम आरती, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा पाठ होता है।

उन्होंने सभी भक्तों से हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।हनुमान जन्मोत्सव पर बस स्टैंड भोजनालय ढाबा संचालकों के माध्यम से भोजन भंडारा एवं सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का आयोजन रखा गया।

Join us on:

Leave a Comment