By Election Result: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। प्रशांत को 63,203 वोट, जबकि नीरज कुमार को 44,250 वोट मिले। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया। गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है।










