जमीन विवाद का मामला: वैध पट्टा होने के बावजूद बेदखली वारंट

कुरूद। ग्राम बगौद में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम निवासी अभय राम साहू ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि वैध पट्टा होने के बावजूद उनके खिलाफ बेदखली वारंट जारी किया गया है। मामला अब प्रशासनिक निष्पक्षता और राजस्व प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है।

अभय राम साहू के मुताबिक, वे वर्षों से बजरंग चौक स्थित भूमि पर काबिज हैं। राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन प्रचलित आबादी भूमि के रूप में दर्ज है और वर्ष 2017 में उन्हें मुख्यमंत्री आबादी पट्टा भी जारी किया गया था। इसके बावजूद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय ने भूमि को घास भूमि मानते हुए बेदखली वारंट जारी कर दिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail