नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दूरदराज, वनांचल और जनजातीय अंचलों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय स्तर पर कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विमर्श हुआ।










