Dhamtari: खिसोरा के हरिशचंद्र पटेल ने रचा इतिहास, तीसरे प्रयास में किया नीट क्रैक

धमतरी। सेनानी ग्राम खिसोरा के छात्र हरिशचंद्र पटेल ने तीसरे प्रयास में नीट क्रैक किया है। उन्होंने 508 अंक प्राप्त किया है और प्रदेश में 720 रैंक हासिल कर जशपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित हुए है।

बता दें कि छात्र हरिशचंद्र पटेलनिम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आते है। उनके पिता कोमल पटेल किसान है एवं पाने पारम्परिक व्यवसाय के रूप में बाड़ी में सब्जी भाजी उगाकर एवं उनको बेचकर अपना जीवन यापन करते है , वहीँ हरिशचंद्र पटेल की माता राजकुमारी पटेल ग्राम के शासकीय नविन प्राथमिक शाला स्कूल में रसोइया का काम करती है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment