जुआ पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश, 17 जुआरी गिरफ्तार

कुरूद में लाखों की जुआ महफिल पर पुलिस का बड़ा प्रहार – 93,200 रूपये नगद सहित 5.64 लाख रूपये की संपत्ति जब्त

धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में धमतरी पुलिस ने थाना कुरूद, मगरलोड एवं सिहावा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

7 जुआरी गिरफ्तार
थाना कुरुद को रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामसागर तालाब कुरूद के पास  जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर थाना कुरूद पुलिस टीम ने  मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों प्रीतम चंद्राकर, दीनू बैस, रवेंद्र कुमार सारथी, भावेश कुमार साहू, प्रकाश साहू, देवाशीष माणिकपुरी, खिलेन्द्र साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से 93,200 नगद, 05 मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5,64,400/- रूपये है। इस मामले में थाना कुरूद अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

4 जुआरी गिरफ्तार

थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मोहंदी अटल चौक के पास जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से 3,200/- नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में अलाउद्दीन खान, हरिचंद खुंटे, कुलदीप रात्रे एवं नरेश निषाद शामिल हैं। सभी के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

6 जुआरी गिरफ्तार

थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम भेजरी रावण में स्ट्रीट लाइट के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से 3,700/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सुलेश्वर नेताम, मनीष सिन्हा, राजेंद्र साहू, खिलेश्वर साहू, भोला देवांगन एवं त्रिलोक नेताम शामिल हैं। इस मामले में अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

 

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

ई-मेडलीएपीआर के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की समन्वय बैठक,  एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट के ऑनलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण और शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर