रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग जारी कर दी है। प्रशिक्षण के तहत इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO) के रूप में तैनात किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
कुनाल मिश्रा – उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा), मृगजा जालिंदर यादव – उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा), परख सारडा – उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा), प्रीति यादव – उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर), यशस्वी मौर्य – उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव)।









