FSSAI ने की डाबर इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई, डाबर के ‘100% शुद्ध’ दावे वाले प्रोडक्ट्स पर लगाई रोक

 दिल्ली।  भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रेगुलेटर ने कंपनी को शहद, देसी घी, तेल और कई अन्य उत्पादों पर ‘100% शुद्ध’, ‘100% नेचुरल’ या ‘100% ऑर्गेनिक’ जैसे दावे करने से रोक दिया है। FSSAI का कहना है कि ये दावे भ्रामक हैं और उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं।

FSSAI ने डाबर को निर्देश दिया है कि वह ‘100%’ वाले भ्रामक दावे वाले सभी फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री तुरंत बंद करे। इनमें मुख्य रूप से शहद, गाय का घी, तिल का तेल, वर्जिन नारियल तेल, एप्पल साइडर विनेगर, नारियल पानी और कोकोनट मिल्क जैसे उत्पाद शामिल हैं। कंपनी को 15 दिनों के अंदर इस आदेश पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (ATR) जमा करनी होगी।

FSSAI के अनुसार, डाबर की वेबसाइट और पैकेट्स पर ‘100% नेचुरल’, ‘100% प्योर’, ‘100% प्योरिटी गारंटीड’, ‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% टेंडर कोकोनट वॉटर’ जैसे दावे पाए गए। रेगुलेटर का मानना है कि ये दावे खाद्य सुरक्षा (विज्ञापन और दावे) नियम, 2018 का उल्लंघन करते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment