हिमाचल में कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के चार लोगों की सड़क हादसे में हिमाचल में मौत हो गई है। कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 8 की दर्दनाक मौत। मृतक अरविंद चंद्राकर मूल रूप से भिलाई के रहने वाले थे और बंगलुरू में रह कर काम कर रहें थे। हादसे में उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर और बच्चों की हादसे में जान गई। हिमाचल पुलिस ने दुर्ग पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजन भिलाई से रवाना हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा चंबा जिले के चुराह उपमंडल के कालावन क्षेत्र के पास शुक्रवार रात को हुआ है। दोनों परिवारों ने डलहौजी से एक टैक्सी बुक की थी और साच पास इलाके में बर्फ और प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए रवाना हुए थे। देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। खाई की गहराई ज्यादा होने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। प्रशासन मृतकों के परिजनों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail