धमतरी। भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यकम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव हेतु एक अम्ब्रेला योजना “मिशन शक्ति की शुरूआत की है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) धमतरी के सुचारू रूप से संचालन हेतु कुल 03 रिक्त पदों में संविदा के आधार पर नियुक्ति किया जाना है। इसके तहत प्राप्त आवेदनों का पात्र-अपात्रों की सूची का प्रकाशन कर दावा-आपत्ति हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाईट https://dhamtari.gov.in/en/पर देखा जा सकता है।









