जिला भाजपा कार्यालय धमतरी में हुई महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक

धमतरी। जिला भाजपा कार्यालय, धमतरी में महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिता यादव द्वारा की गई, बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू महापौर रामू रोहरा सहित महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।साथ ही कार्य क्रम हुआ रंगोली प्रतियोगिता व बिना तेल का बिना गैस का पोषण आहार कैसे तैयारकिया जाने के बारे मे विशेष चर्चा हुआ साथ भाजपा महिला मोर्चा के बहने बिना तेल व गैस के भोजन पोषण आहार बनाके देश मे सभी अपना शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयास करने को देश समाज को संदेश देने का प्रयास किया गया
भारी संख्या में जिला कार्यालय में भाजपा की नेत्रियों ने बैठक में शामिल हो इसका परिचय दिया की मोदी है तो मुमकिन है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment