सांसद संजय सिंह ने आप कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा जनता के लिए जेल जाने से भी ना डरो

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज 7 जून को राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । अपने उद्बोधन में संजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार नहीं गड़बड़ इंजन की सरकार है। यहां की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की अकूत खनिज सम्पदा को लूट लिया है। नरेंद्र मोदी की नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। Neet जैसे पेपर लीक कर देश के युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है। मोदी की गलत विदेश नीति के कारण पेट्रोल डीजल और गैस के दाम बढ़े। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 10500 स्कूल बंद कर गरीब बच्चों को अशिक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश का किसान आत्महत्या करने मजबूर हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था ख़राब है। हरे भरे जंगल को अडाणी को सौंपा जा रहा है। भारत की सबसे अमीर धरती छत्तीसगढ़ में आयरन ओर, कोयला निकालकर खोखला कर दिया है। 10 साल की दिल्ली में केजरीवाल ने वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाये, मोहल्ला क्लिनिक खोल गरीबों का इलाज करवाया। राजनीति में पढ़े लिखे और जनहित सोच वाले लोगों को चुनना चाहिए। अब छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस भाजपा से परेशान हो चुकी है और आम आदमी पार्टी की ओर आस लगाकर देख रही है। आने वाले नवम्बर के चुनावों में आम आदमी पार्टी संगठन मजबूत करेगी और प्रदेश में एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगी।

वहीं आज दोपहर संजय सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर में माना (तूता) धरना स्थल पर डी.एड. (D.Ed) अभ्यर्थियों के बीच उनको समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना कहा कि आप 5 10 सदस्यों की टीम बनाए चाहे तो आप मेरा नाम भी जोड़ दे सरकार से बात चित के लिए टाइम ले चर्चा करे, और मैं स्वयं अभी आने वाले समय में संसद का जो सत्र चलेगा उसमें आपके विषय को में संसद में उठाऊंगा। आप काफी समय से आंदोलन कर रहे है, गर्मी सर्दी बारिश में घर द्वारा छोड़े कर कठिन परिस्थितियों में यहां बैठे हुए है। कई लोग इस दौरान बीमार भी हो चुके है। राज्य सरकार को इनकी मांगे माननी चाहिए।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत और प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा और समर कुमार, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम और प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail