आईटीआई मगरलोड में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 15 जून तक

धमतरी।  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मगरलोड में सत्र 2026-27(एक वर्षीय) और 2026-28 (द्विवर्षीय) व्यवसायों में प्रवेश के लिए आगामी 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मगरलोड में कोपा, मैकेनिक डीजल, विद्युतकार तथा फिटर में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आईटीआई मगरलोड में सम्पर्क अथवा विभागीय वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail