Dhamtari: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की ऑनलाईन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया शुरू

धमतरी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक कॉलेज स्तर छात्रवृत्ति की ऑनलाईन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। योजना का लाभ जिले के सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, पॉलीटेकनिक एवं आई टी आई संस्थानाओं में अध्ययनरत छात्रओं को लाभ मिलेगा।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2026 से प्रारंभ हुई है, जबकि नवीन आवेदन 01 अगस्त 2026 से स्वीकार किये जा रहे है। आवेदन की प्रक्रिया को समयबद्ध और सुव्यस्थित बनाते हुए जनवरी 2027 तक उक्त छात्रवृत्ति की राशि का वितरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों एवं प्रात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संबंधित सरथाओं के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने कहा है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment