धमतरी एवं कुरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, दोनों विकासखंडों में 2874 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित

धमतरी…. राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026 तक आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के विकासखंड धमतरी एवं कुरूद में आज जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अपनी मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

विकासखंड धमतरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुरी में आयोजित शिविर में 21 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। इनमें सारंगपुरी, डोडकी, अमेठी, बलियारा, कलारतराई, दर्री, परसुली, कोलियारी, करेठा, देवरी, सेमरा बी., झुरानवागांव, सिवनीखुर्द, बारना, दोनर, झिरिया, उड़ेना, देवपुर, ढिमरटिकुर, खरेंगा एवं बंजारी ग्राम पंचायत शामिल रहीं। शिविर में कुल 2122 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2105 मांग एवं 17 शिकायतों से संबंधित आवेदन शामिल थे।

शिविर में विधायक धमतरी ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा, महापौर रामू रोहरा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, उपाध्यक्ष केशव साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से संवाद किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत द्वारा 4 नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को मछली जाल, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट, कृषि विभाग द्वारा स्वाइल हेल्थ कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रायसायकल, श्रवण यंत्र एवं वॉकर प्रदान किए गए।

इसी प्रकार विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत कातलबोड़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 13 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। इनमें कातलबोड़, चर्रा, मोंगरा, कोकड़ी (खै), बानगर, मंदरौद, कमरौद, सिंधौरीखुर्द, सिंधौरीकला, सेलदीप, जोरातराई, गाडाडीह एवं परखंदा ग्राम पंचायतें शामिल रहीं।

शिविर में कुल 752 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 728 मांग एवं 24 शिकायतों से संबंधित आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर में विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णकांत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना प्रमाण-पत्र एवं पोषण टोकरी, मत्स्य विभाग द्वारा आईस बॉक्स एवं जाल सामग्री, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

दोनों विकासखंडों में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail