रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा की बरडीह जलाशय का नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्वार कार्य के लिए दो करोड़ 43 लाख 98 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को कुल 101 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्यों को पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।










