Dhamtari: प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग 16 से 20 अगस्त तक

धमतरी।  मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग 16 से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विभागीय वेबसाईट पर द्वितीय काउंसिलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसिलिंग तिथि प्रदर्शित किया गया है।

     काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को कक्षा आठवीं की अंकसूची, प्रधानपाठक/प्राचार्य द्वारा कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाणपत्र, यदि नक्साल पीड़ित परिवार से है तो पुलिस अधीक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, यदि अल्पसंख्यक वर्ग से हो तो 10 रूपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही सक्ष्म अधिकारी द्वारा जारी जाति, निवास प्रमाण पत्र, विद्यार्थी यदि विशेष पिछड़ी जनजाति हो तो उसका प्रमाण-पत्र, यदि विशेष श्रेणी से चयनित (दिव्यांग, अनाथ, भूतपूर्व सैनिक के बच्चे) हों तो संबंधित प्रमाण-पत्र,  विद्यार्थी अगर दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल, शहीद सैनिक के बच्चो होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

             काउंसिलिंग के बाद संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 03 दिवस के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

ई-मेडलीएपीआर के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की समन्वय बैठक,  एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट के ऑनलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण और शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर