सूने मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी।  पुलिस ने सूने मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा किया।  पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।  आरोपियों से सोने की चैन, अंगूठी और नगदी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस भावेश जैन की आलमारी में रखी सोने की चैन, सोने की अंगूठी एवं नगदी रकम चोरी की थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट पर पुलिस ने  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में महिमा सागर वार्ड, शराब भट्टी रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों की पहचान गोपाल कृष्णा यादव उर्फ बिक्कू (21 वर्ष), निवासी शांति कॉलोनी चौक, धमतरी एवं ललित सोना (28 वर्ष), निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, धमतरी के रूप में हुई। आरोपियों से
सोने की चैन, सोने की अंगूठी,  नगदी 300 रूपये जप्त किया। दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment