धमतरी। अवैध शराब के कारोबार पर एसपी धमतरी के निर्देश पर सिटी कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी समाज के शमशान घाट के सामने नहर नाका दानीटोला वार्ड धमतरी के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है। सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी दीव्यांशु सिंह को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 53 पौवा देशी शराब, कीमत 4,240 रूपये, 1 मोबाइल फोन, कीमत 20,000 रूपये तथा बिक्री रकम 1,760/- रूपये, कुल 26,000/- रूपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना अर्जुनी की कार्यवाही
थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की काटी तालाब सामुदायिक भवन के सामने राजीव नगर अछोटा में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी भूपेन्द्र देवांगन, निवासी राजीव नगर अछोटा, थाना अर्जुनी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब, कीमत 1,200/- रूपये एवं बिक्री रकम 310/-रूपये, कुल 1,510/-रूपये जब्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।









